फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Budha Mahadev Sports Club Nitar's sports competition concludes

Rampur Bushahar News: कबड्डी प्रतियोगिता में चौपाल टीम बनी विजेता

Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब निथर की खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी की 16 और वॉलीबाल की 20 टीमों ने भाग लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार टीमों ने भाग लिया। रस्साकसी में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कबड्डी प्रतियोगिता में चौपाल की टीम प्रथम रही, जबकि दूसरे स्थान पर ठाकुर ब्रदर्स झल्ली रही। सांस्कृतिक स्पर्धा में महिला मंडल ढमाह प्रथम और झल्ली दूसरे स्थान पर रही। रस्साकसी में प्रथम स्थान पर महिला मंडल झल्ली और दूसरे स्थान पर महिला मंडल घरौली रही। चैस सीनियर में रवि और दूसरे स्थान पर फकीर चंद रहे। चैस जीनियर में प्रथम आरियाही और दूसरे स्थान पर सौरव रहे। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस समापन समारोह में बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर और गेस्ट ऑफ हैनर में वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महिला मोर्चा आनी की अध्यक्ष चमेलू देवी, प्रधान दूराह गुरमेल सिंह, प्रदीप चौहान, विक्रांत चौहान, प्रदीप रंगून, प्रदीप काजी, नरेश आजाद, बिंदु बाला, संजना, कौशल्या कटोच और ठाकुर सिंह व अन्य मौजूद रहेl
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article