फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bsnl team visited in chopal thunathal

चौपाल के थुंदल गांव के उपभोक्ताओं को मिलेंगी बीएसएनल की सुविधाएं

Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। मोबाइल नेटवर्क समस्या से जूझ रहे उपमंडल चौपाल की थुंदल पंचायत के लोगों को जल्द बीएसएनएल की सेवाएं मिलेंगी। वीरवार को बीएसएनएल ठियोग की टीम ने थुंदल पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि पंचायत के गांव थुंदल, पिहाच, धौल, शराण, भूनी और देलमू में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहद कम है।
विज्ञापन

टीम ने यहां कई स्थानों का दौरा कर सर्वे भी किया। इस मौके पर गांव के लोग भी टीम के साथ मौजूद रहे और मोबाइल टावर के लिए संभावित स्थानों के बारे में अवगत करवाया। बीएसएनएल की टीम ने दो स्थानों की लोकेशन को सही पाते हुए, मोबाइल टावर स्थापित करने की बात कही है।
विज्ञापन

एसडीओ बीएसएनएल पंकज चोपड़ा ने बताया किवे ऐसे स्थान को प्राथमिकता देंगे, जहां से सभी गांव को मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ा जा सके। उन्होंने लोगों को आश्वस्त भी किया कि इस संदर्भ में जल्द रिपोर्ट तैयार करने और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद टावर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed