फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Brahmin Sabha took oath on Parshuram Jayanti

Rampur Bushahar News: परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सभा ने ली शपथ

Sat, 18 Apr 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Sabha took oath on Parshuram Jayanti
ठियोग में आयोजित ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम में भाग लेने वाले पदा​धिकारी और सदस्य। स्रोत: सभा
डाॅ. महेश व्यास बने प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

समाज के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में शनिवार को ठियोग में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम परशुराम जयंती के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर ठियोग में हुआ।
समारोह में डाॅ. महेश व्यास को प्रदेश अध्यक्ष, तुलसी राम शर्मा को उपाध्यक्ष, शिव राम शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक भारद्वाज को महासचिव, दीप राम शर्मा को मुख्य संरक्षक तथा डाॅ. दयानंद शर्मा, पवन जोशी और कपिल शर्मा को संरक्षक पद की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. केसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत कौशिक, मुख्य राष्ट्रीय महासचिव एचके शर्मा, राष्ट्रीय संगठक डॉ. किरण शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और समाज के हित में काम करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने, युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed