फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Brahmaputra Sadan wins basketball trophy.

Rampur Bushahar News: ब्रह्मपुत्र सदन ने जीती बास्केटबाल ट्रॉफी

Sun, 30 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। प्राचार्य मनीष सेमवाल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राचार्य मनीष सेमवाल ने विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के लिए खेल भावना के प्रतीक थे। राष्ट्रीय खेल दिवस स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश देता है।प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका सुमन सेहरावत की अध्यक्षता में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। पहली के विद्यार्थियों के लिए गुब्बारा फोड़ और 100 मीटर बाधा दौड़, कक्षा दूसरी के लिए छल्ला और गुब्बारा प्रतियोगिता व 50 मीटर दौड़ तथा कक्षा तीसरी के लिए अंधी दौड़ और 80 मीटर दौड़ करवाई गई। चौथी में लंगड़ी टांग दौड़ और 100 मीटर दौड़ तथा कक्षा पांचवीं में तितली दौड़ और शंकु चुराओ प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय वर्ग में शारीरिक शिक्षिका आशा नेगी के नेतृत्व में बास्केटबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें ब्रह्मपुत्र सदन के वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों वर्गों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्राचार्य मनीष सेमवाल ने विजेता सदन को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अनूप माथुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed