{"_id":"62e81087db7e69059b1fff42","slug":"boxing-turnament-in-choltu-kinnaur-rampur-hp-news-sml41709179","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोल्तू में बॉक्सरों ने बरसाए पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोल्तू में बॉक्सरों ने बरसाए पंच
विज्ञापन
टापरी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्यातिथि के साथ।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के छोल्तू में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के बॉक्सरों ने खूब पंच बरसाए। इसमें सांगला, रिकांगपिओ, उरनी और छोल्तू सहित अन्य क्षेत्रों के 29 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। इसमें 11 पुरुष और सात महिला बॉक्सर विभिन्न भार वर्ग में विजेता रहे हैं। यह खिलाड़ी अगस्त माह में हिमाचल के ऊना में होने वाले हिमाचल ओलंपिक खेल में किन्नौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
किन्नौर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जीसी नेगी और महासचिव अशोक नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में जेएसडबल्यू के परियोजना प्रबंधक कौशिक मलिक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जेएसडबल्यू के मुख्य सलाहकार पीसी नेगी, सीएसआर प्रमुख दीपक डेविड विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर रेफरी उपेंद्र नेगी, संजीव कुमार नेगी, श्याम रत्न नेगी, सुमन नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
ये बने विजेता
पुरुष वर्ग में रामकृष्ण 48 किलोग्राम वर्ग में विजेता बने। इसके अलावा वीर सिंह 51 किलोग्राम भार वर्ग, राहुल निल्टू 54 किलोग्राम भार वर्ग, अनिश 57 किलोग्राम भार वर्ग, आकाश 60 किलोग्राम भार वर्ग, विष्णुकांत 63.5 किलोग्राम भार वर्ग, विश्वजीत 67 किलोग्राम भार वर्ग, आतिश 71 किलोग्राम भार वर्ग, रिशव 75 किलोग्राम भार वर्ग, भोबीन 80 किलोग्राम भार वर्ग, अमन 86 किलोग्राम भार वर्ग में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
महिला वर्ग में सुजाता 48 किलोग्राम, माया 50 किलोग्राम भार वर्ग, रीतू 52 किलोग्राम भार वर्ग, सुनिधि 54 किलोग्राम भार वर्ग, वीनाक्षी 60 किलोग्राम भार वर्ग, स्नेहा 63 किलोग्राम भार वर्ग, दीपिका 66 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता रहीं।