Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Booth-level agent appointed by Congress in Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में कांग्रेस ने नियुक्त किए बूथ स्तर के एजेंट

Thu, 05 Nov 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
बगांई बूथ पर केशव राम मोक्टा और कुशल शर्मा को किया नियुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के तहत बूथ स्तर के एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की संस्तुति पर प्रदेश महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है। जारी सूची के अनुसार बगांई बूथ पर केशव राम मोक्टा और कुशल शर्मा को नियुक्त किया है। इनके अलावा दम्याणा में आशुतोष वर्मा, सुधीर शर्मा, शीशु चंदेल और दिनेश चौहान को नियुक्त किया गया है। साथ ही टिक्कर में सुरजीत वर्मा व ज्ञान राजटा, घुंड में ज्ञान वर्मा, धार तरपून में टीटू मोहिंदर व वरदान वर्मा, नेरी में पीकू चौहान व मंगत राम और जनहाण में मोहन लाल व ज्ञान सिंह को बीएलए नियुक्त किया गया है। इसी तरह धार बूथ पर नीरज चौहान व कृष्ण दत्त शर्मा, देवठी में दिनेश चौहान व सुनील चौहान, शिरगुली में सुनील कुमार व वीरेंद्र सिंह, ध्योदना में वीरेंद्र शर्मा व प्रकाश रवटा, देहा में राजू चौहान व संजू स्वामी, मिहाना में सही राम व सुनील कपरेट और तिहाणा में नारायण सिंह मेहता व जोगिंदर किमटा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बताधार बूथ पर लक्ष्मी शर्मा व अंकुश, बागड़ी में वीरेंद्र शर्मा, तारापुर में बादल चौहान व शुभम चौहान और पुंदर में प्रदीप चौहान व रमेश कुमार को बीएलए बनाया गया है। प्रदेश महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। उन्होंने नवनियुक्त एजेंटों से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों और पार्टी के प्रचार-प्रसार को गति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article