{"_id":"61fc134fda0fcc5ba71e238b","slug":"bolero-camper-crashes-in-chixa-driver-injured-rampur-hp-news-sml398518827","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिक्सा में बोलैरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिक्सा में बोलैरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
विज्ञापन
चिक्सा में बोलैरो कैंपर दुर्घटना
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी तकलेच के तहत आने वाले चिक्सा में वीरवार दोपहर बाद एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 06बी- 2787 बाहलीधार से चिक्सा की ओर जा रही थी। चिक्सा गांव के समीप बर्फबारी और सड़क पर फिसलन होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि एक पेड़ के सहारे वाहन टिक गया, जिस कारण हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी तकलेच को दी और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। घायल चालक को घटनास्थल से बाहर निकालकर उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से प्रभावित को दो हजार रुपये की फौरी मदद जारी की गई है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सड़क हादसे में चालक घायल हो गया है। चालक को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बर्फबारी के दौर में वाहन चलाने से बचें।