{"_id":"6963aa1f215e0283cb0c287c","slug":"bmo-could-not-be-posted-in-chc-nirmand-for-five-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-152046-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीएचसी निरमंड में पांच साल से नहीं हो पाई बीएमओ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीएचसी निरमंड में पांच साल से नहीं हो पाई बीएमओ की तैनाती
विज्ञापन
जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से उठाई रिक्त पद भरने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की 32 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले निरमंड अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। हैरानी की बात है कि पिछले पांच साल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड चिकित्सा अधिकारी की तैनाती नहीं हो पा रही है। सरकार और विभाग कार्यवाहक बीएमओ के सहारे स्वास्थ्य खंड के केंद्रों का कामकाज और अन्य कार्य निपटा रहे हैं। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने इसको लेकर रोष जताया है और सरकार से निरमंड अस्पताल में स्थाई बीएमओ तैनात करने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर, नगर पंचायत निरमंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, योगेश भार्गव, धर्मपाल नेगी और प्रेम ठाकुर ने कहा कि निरमंड उपमंडल की जनता के साथ सरकार सौतेला व्यावहार कर रही है। अस्पताल में अहम बीएमओ का पद कई साल से नहीं भरा जा रहा। ऐसे में उपमंडल के स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा। वहीं कार्यालय और स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी कई तरह की परेशानियां पेश आ रही हैं। सरकार वैकल्पिक व्यवस्था कर अस्पताल के डॉक्टर को बीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपकर काम चला रही है, जो सीधे सीधे निरमंड के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। बिना अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में कैसे सुधार होगा इसका अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से निरमंड अस्पताल में स्थाई खंड चिकित्सा अधिकारी की तैनाती की मांग उठाई है।