{"_id":"691b1bb974180cb91908f973","slug":"bjp-takes-out-a-padyatra-in-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-148280-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में भाजपा ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में भाजपा ने निकाली पदयात्रा
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रोहडू में सोमवार को एकता पदयात्रा के दौरान सांसद सुरेश कश्यप सहित भाजपा के नेता एवं कार्यकर्त
Link Copied
रोहड़ू। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रोहड़ू बाजार में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सोमवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई और पर्यटन निगम के होटल चांशल में संपन्न हुई। पदयात्रा में सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरेश कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एकता और अखंडता का लोगों के बीच संदेश पहुंचना और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना है। पदयात्रा का नेतृत्व सांसद के साथ कृषि ग्रामीण विकास बैंक की पूर्व अध्यक्ष शशि बाला ने किया। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शशि बाला ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा मंहासू के जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष विजय मेहता, भाजपा मंडल चिड़गांव की अध्यक्ष आशा खाची सहित रोहड़ू छौहारा भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
रोहडू में सोमवार को एकता पदयात्रा के दौरान सांसद सुरेश कश्यप सहित भाजपा के नेता एवं कार्यकर्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।