{"_id":"679a176b99be47d96a0b8376","slug":"bjp-started-constitution-pride-campaign-at-booth-level-in-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-129018-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाजपा ने कोटखाई में बूथ स्तर पर शुरू किया संविधान गौरव अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाजपा ने कोटखाई में बूथ स्तर पर शुरू किया संविधान गौरव अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमरी, झंगरोली, घुंडा, देवगढ़-खिड़की बूथ पर संगोष्ठी का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा मंडल नावर- कोटखाई ने संविधान गौरव अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत बुधवार को भाजपा ने हिमरी, झंगरोली, घुंडा और देवगढ़-खड़की बूथों पर संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा और संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के वक्ता राजीव मेहता कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने अभियान के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान में वर्णित उद्देश्यों, सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस ने सदैव संविधान में वर्णित सिद्धांतों के विरोध में कार्य किया है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा जिला महासू के मीडिया प्रभारी राजीव मेहता ने कहा कि भारत रतन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अमूल्य योगदान के कारण ही हमारा संविधान बना है। आज तक इसका लोक कल्याण का स्वरूप बरकरार रहा है। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब के योगदान को दबाकर रखा और उनको कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने केवल राजनीति के लिए बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल किया, कभी भी उनको आगे नहीं आने दिया।