फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Mandal held an introductory meeting in Nirmand

पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता लें संकल्प : गोविंद

Sun, 16 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP Mandal held an introductory meeting in Nirmand
निरमंड में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा के व​रिष्ठ कार्यकर्ता बैठक के दौरान । जागरूक पाठक
निरमंड में भाजपा मंडल ने की परिचयात्मक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। भाजपा निरमंड मंडल की परिचयात्मक बैठक रविवार को निरमंड में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा निरमंड के मंडलाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू और वर्तमान में पंचायती राज प्रकोष्ठ अमर ठाकुर मौजूद रहे। गोविंद ठाकुर ने नई कार्यकारिणी को बधाई दीं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार की कभी भी बुराई न करें, बल्कि अपने घर पर समझने का प्रयास करें। कार्यकर्ताओं को स्पष्टवादी और वसुधैव कुटुम्बकम वाली नीति में रहना चाहिए। उन्होंने नई कार्यकारिणी को टिप्स भी दिए और संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी नव गठित कार्यकारिणी को बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की। सरकार की नाकामी को भी कार्यकर्ताओं को सामने रखा। उन्होंने वर्तमान सरकार की ओर से आपदा के मुआवजे में किए भेदभाव को भी कार्यकर्ताओं के बीच रखा। विधायक ने स्थानीय पर्यटन की उम्मीदों के बारे में भी सुझाव भी दिए। भाजपा मंडल निरमंड के दोनों महामंत्री जीवन चौहान, विदेश निगम, बीडीसी चेयरमैन दिलीप ठाकुर, लीला चंद, रीना भारद्वाज, गुर दास जोशी, नीना जोशी, राजेश कुमार, इंद्र सिंह, चंद्र कांता, टीकम बन्धु, एल आर ठाकुर, दिल सुख ठाकुर, ओम प्रकाश भंडारी, शशि कटोच, अशोक ठाकुर, संदेव ठाकुर और कमला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed