{"_id":"68908abc0b17f216f10cd631","slug":"bjp-mahasu-made-vice-president-general-secretary-and-secretary-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-140839-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाजपा महासू ने बनाए उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाजपा महासू ने बनाए उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी महासू जिला की कार्यकारिणी के सदस्य सामुहिक चित्र में। संवाद
जिला कार्यकारिणी की घोषणा, 43 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारतीय जनता पार्टी महासू ने सोमवार को भव्य समारोह का आयोजन किया। समारोह में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में कमलेश शर्मा, राजेश भ्रांटा, यशपाल शर्मा, विनोद हेटा, वीना नदाईक और चंद भलूनी को उपाध्यक्ष चुना गया। हरि चंद डोगरा और संजय वर्मा को महामंत्री बनाया। इनके अलावा विनोद बुशैहरी कोषाध्यक्ष, रवि किमलाटा, अशोक जस्टा, शांता शर्मा, शारजा चौहान, दास भंटा और टिशा मेहता को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, सतविंद्र सिंह कार्यालय सचिव, राजीव मेहता मीडिया प्रभारी, अनिल चौहान प्रवक्ता, प्रभात फिस्टा आईटी संयोजक, सादवेंद्र कुमार आईटी सहसंयोजक, जोगेंद्र सोशल मीडिया संयोजक और राकेश जिंटा को सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 43 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पायल वैद्य और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की। पायल वैद्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से चलता है। महासू जिले की यह कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा देगी और आगामी चुनावों में जीत की नींव रखेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी की ताकत उसकी जमीनी कार्यकर्ता संरचना है। कार्यकारिणी जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाएगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा, रामपुर भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी, महासू जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।