फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP deliberated on several issues in its monthly meeting

Rampur Bushahar News: तकलेच-राजपुरा सड़क के कार्य पर उठाए सवाल

Sun, 10 May 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP deliberated on several issues in its monthly meeting
भाजपा के ग्राम केंद्र तकलेच में आयोजित बैठक में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
मासिक बैठक में भाजपा ने कई मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच में भाजपा ग्राम केंद्र तकलेच की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपुर जिया लाल जियान ने की। बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा की गई और क्षेत्र के कई मुद्दों पर मंथन किया गया। जिया लाल जियान ने स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और सीवरेज सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है। तकलेच-राजपुरा सड़क पर हो रहे कायाकल्प कार्य को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर गटके बिछाने, पानी निकासी के कार्य गुणवत्ता से नहीं हो रहे हैं। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं, जबकि सड़क से करीब 10 पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर सड़क के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। यदि प्रशासन ने समस्या का संज्ञान नहीं लिया, तो आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगेे। जिया लाल ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों में एकजुटता और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर धर्मपाल कायथ, गुमान सिंह कायथ, मनमोहन नेगी, चेत भंडारी, कृष्ण दास, तारा चंद, देवी चंद, टीआर शर्मा, जगदीश चंद, चंद्रेश कश्यप, देवी सिंह, सोहन ठाकुर, लोबा राम और राम दास सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article