{"_id":"601aa7f18ebc3ed1b26af7e2","slug":"bjp-captured-theog-bdc-rampur-hp-news-sml3596929124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग बीडीसी पर भाजपा ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग बीडीसी पर भाजपा ने जमाया कब्जा
विज्ञापन
ठियोग पंचायत समिति पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के बाद विजय रैली निकालते समर्थक?
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विकास खंड की पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान पर बुधवार को विराम लग गया। पंचायत समिति हॉल में उपस्थित 18 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम सौरव जस्सल ने की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जगदीप कंवर भी मौजूद रहे।
इस दौरान पंचायत समिति में 22 वार्डों से चुनकर आए सदस्यों में से 18 सदस्य मौजूद रहे। इस बार अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बुधवार को 18 सदस्यों की सहमति बनने पर बड़ोग बीडीसी वार्ड नंबर 6 से यशोदा गंधर्व को अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि बीडीसी वार्ड नंबर 11 भराड़ा से योगेश दत्त को उपाध्यक्ष चुना गया है।
एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि 18 बीडीसी सदस्य एक बजे से पहले पंचायत समिति हॉल में पहुंच गए थे। कोरम पूरा होने के चलते चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए एक-एक आवेदन आए थे और सर्वसम्मति से यशोदा गंधर्व को अध्यक्ष और योगेश दत्त को उपाध्यक्ष चुन लिया गया है।
विज्ञापन
जीत के जश्न में झूमे सुरेश भारद्वाज
ठियोग पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होने के चलते समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाटी डाली। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी शिरकत की। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को बधाई दी।