फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP captured Nichar BDC

निचार बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर भाजपा ने किया कब्जा

Thu, 11 Feb 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
BJP captured Nichar BDC
बीडीसी निचार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। पंचायत समिति निचार में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थितों ने कब्जा जमाया। यांगपा वार्ड से विजयी रहीं राजवंती अध्यक्ष और चगांव वार्ड से विजयी रहे पद्म मणी उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

एसडीएम निचार मनमोहन सिंह अध्यक्षता में चुनावी प्रक्रिया आयोजित की गई। अध्यक्ष पद के लिए सीमा देवी और राजवंती ने नामांकन भरा था। सीमा देवी के पक्ष में 7 और राजवंती को 8 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए भी 2 नामांकन प्राप्त हुए थे। इसमें गोकल सिंह को 7 मत और पद्म मणी को 8 मत मिले। मतदान में सभी 15 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम निचार मनमोहन सिंह ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी निचार प्यारे लाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed