फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bilaspur news, glory, public, school, annual function

Rampur Bushahar News: चक्की पर दमा रखाई जायो फिर शिमले जो चली जाओ गीत पर झूमे बच्चे

Sun, 17 Dec 2023 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
ग्लोरी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक सम्मान समारोह
विज्ञापन

तकनीक अध्यापक को प्रतिस्थापित नहीं कर सकती : सुरेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटी, सरस्वती वंदना, बिलासपुरी गिद्दा, योग, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नशे से बचाव के लिए एक्ट प्ले और सत्यवादी हरिश्चंद्र जैसे नाटक नाटक प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावियों ने तू ही ले गया ओ बईमान, नन्हा-मुन्हा राही, आओ स्कूल चले हम, ओजी ओ रंगया मेरा दुपट्टा, डूबी मरणा ओ तेरी अंगणा दी पोड़िया, सिल गोरी, चक्की पर दमा रखाई जायो फिर शिमले जो चली जाओ सहित अन्य गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड ऑफ एजूकेशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अशोक लता वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने बताया कि बच्चों को हर प्रकार से विकसित करने के लिए जहां अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से अपनी योग्यता को बनाए रखें और भविष्य में सफलता की सीढि़यों को चढ़ते जाएं। उन्होंने बताया कि तकनीक अध्यापक को प्रतिस्थापित नहीं कर सकती है। स्कूल और कॉलेजों में बच्चे जब क्लासरूम में शिक्षक से इंटरेक्ट होते हैं, तो एक संवेदना होती है। शिक्षक के साथ अपनत्व का माहौल होता है जोकि तकनीक नहीं दे पाती है। बच्चे को तनाव से बाहर रखना और प्रोत्साहित करने का काम शिक्षक ही कर सकता है। तकनीक मात्र सूचना दे सकती है। स्कूल के एमडी ब्रिगेडियर जेएस वर्मा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त ज्वाइ्रंट डायरेक्टर ऑफ एजूकेशन सुशील पुंडीर, अध्यापक, विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य लोग उपस्थित रहे।


इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित

समारोह मेेेें विवान ठाकुर, आर्यन, एलिजा, वारनिका, सोनिका, नवल राजपूत, रियांशी चंदेल, रेयांश जामवाल, वियोमी, देवेश, श्रेया, आयुष राव, मानसी, परिधि, दर्श, अन्वी, अनिका शर्मा, प्रियांशी गुप्ता, देवेन सोनी, अंशुल शर्मा, ज्योति धीमान, चारु प्रिया, पूर्वी शर्मा, तनिशक शर्मा, रिधिमा, पलक, अनुराग, अथर्व, महिका गुप्ता, काव्यांश, मन्शवी, युवल, गौरी, सारिका, आदित्य, सनाया, काश्वी, तनिष्क, रजत ठाकुर, अंशुमन, ईशानी गुप्ता, नमन, प्रांजल राणा, प्रियल ठाकुर और अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed