{"_id":"62000a9d22d99457cc23ddd9","slug":"bhumilala-elected-pera-pump-operetor-association-president-rampur-hp-news-sml3987999136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिलाल बने पैरा पंप ऑपरेशन फिटर संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिलाल बने पैरा पंप ऑपरेशन फिटर संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
रोहड़ू। पैरा पंप ऑपरेटर और फिटर कर्मचारी संघ रोहडू़ वृत्त की इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आईपीएच कर्मचारी महासंघ के प्रदेश वित्त सचिव रूपलाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी गठित की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार डोगरा और भामसं के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजलाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसमें भूमिलाल को अध्यक्ष, कुलवंत सिह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। रवीन कुमार, रिंकू जिल्टा, कुशल बंदटा, संदीप ग्रीप्टा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपनेश डोगरा को सचिव, शैलेंद्र रोहडू़ को वित सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल शर्मा, संजीव झेटा, प्रवीण कुमार, जसवंत सिंह को संयुक्त सचिव, महेंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार, अमित कुमार को संगठन मंत्री, सन्नी शर्मा को प्रेस सचिव चुना गया। इस अवसर पर विपिन डोगरा को महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया गया।
बैठक में संघ की आगामी बैठक 20 फरवरी को हाटकोटी में रखी गई है। अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर सरकार से पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर के नियमितिकरण के लिए नीति बनाने और पांच वर्ष बाद नियमित किए जाने की मांग उठाई गई। बैठक में मांग रखी गई कि उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए और हर माह की सात तारीख से पूर्व वेतन का भुगतान करने, नियमानुसार छह घंटे कार्य करने, आठ किलोमीटर से दूर जाने पर यात्रा भत्ता देने, पंप हाउसों में फर्नीचर और शौचालय उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। बैठक में परिवहन मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष बालक राम मोल्टा, विद्युत तकनीकी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुल्ला ने भाग लिया।