फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh, Rampur, celebrated its foundation day

Rampur Bushahar News: कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को समय पर मिले पेंशन

Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ रामपुर ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को समय पर पेंशन दी जाए। भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश सरकार पर निगम को बेचने के प्रयास करने का आरोप जड़ा है। संघ ने प्रदेश सरकार से निगम को सशक्त बनाने की मांग उठाई है। भारतीय मजदूर संघ रामपुर ने वीरवार को कार्यशाला में 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारतीय मजदूर संघ के नारे लगाए। झंडे की पूजा कर कार्यक्रम शुरू किया। हिमाचल प्रदेश मजदूर संघ महामंत्री हरीश कुमार ने संघ का झंडा फहराया। हरीश ने सभी को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर भोपाल में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। 1999 में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ संगठन बन गया। उन्होंने सभी को भारतीय मजदूर संघ के प्रतीक और संदेश बारे जानकारी दी। इस मौके पर रामपुर सचिव संजीव कुमार, उप प्रधान जगदीश कुमार, कोषाध्यक्ष शशिपाल, सह सचिव रोहित कुमार, मनोज कुमार, हरीश कुमार, विजय कुमार और संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed