{"_id":"6af84cbb9deef21f8c0d9f25","slug":"bharatiya-janata-party-sports-cell-theog-division-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174871-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाजपा खेल प्रकोष्ठ ठियोग मंडल की कार्यकारिणी घोषित, शुभम चंदेल बने संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाजपा खेल प्रकोष्ठ ठियोग मंडल की कार्यकारिणी घोषित, शुभम चंदेल बने संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मंडल सह संयोजकों सहित 15 कार्यकारिणी सदस्यों को दी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ ठियोग मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल संयोजक शुभम चंदेल ने प्रदेश संयोजक कुलदीप राणा और जिला संयोजक अंकित वर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में पांच मंडल सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनमें सरोग पंचायत से पंकज चंदेल, जैस पंचायत से निशांत शर्मा, धमांदरी पंचायत से अक्षत भोटका, भराड़ा पंचायत से आदित्य शर्मा और देवरीघाट पंचायत से राहुल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल वर्मा को आईटी की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निखिल वर्मा, अखिल वर्मा, अमन खाची, परीक्षित किमटा, अमित बुंदेल, कार्तिक वर्मा, अक्षय हेटा, रोहित वर्मा, प्रवीण वर्मा, दिनेश बेकटा, अंशुल शर्मा, रोहित हेटा, पुष्पेंद्र चंदेल, अर्चित वर्मा और अरमान वर्मा को शामिल किया गया है। मंडल संयोजक शुभम चंदेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा खेल प्रकोष्ठ का उद्देश्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कार्य करना है।
