फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bhamphar Fair begins with the arrival of the deity

Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ भंफड़ मेला हुआ शुरू

Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhamphar Fair begins with the arrival of the deity
भंफड़ मेले के लिए चोटियों से लाए विशेष ब्रह्मकमल फूल और नेसर की माला तेयार करते हुए भे़ड़पालक
भेड़पालकों ने चोटियों से लाए ब्रह्मकमल फूल और नेसर की माला देवताओं को की अर्पित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पारंपरिक भंफड़ मेला मंगलवार को देव आगमन के साथ आरंभ हो गया। दो दिवसीय मेले में देवता महाराज गोक्सी नारायण, देवता रामणी नारायण और देवता महादेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में नवयुवक मंडल भंफड़ ने पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई। मेले का मुख्य आकर्षण देवताओं का मिलन और देवलुओं का पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य रहा। स्थानीय भेड़पालकों ने चोटियों से लाए विशेष ब्रह्मकमल फूल और नेसर की माला देवता महाराज को अर्पित की। पारंपरिक मेले में देवताओं का आगमन शाम चार बजे के बाद हुआ। देवताओं के मिलन बाद देवलू देर शाम तक वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे। मेले में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच करासा व डुंगियानी टीम के बीच खेला गया। इसमें करासा ने 2-1 से जीत हासिल की। दूसरा मैच मकटोट और बेतियाणी की टीम के बीच हुआ, जिसमें बेतियाणी विजयी रही। मेले का समापन बुधवार को हाेगा।

भंफड़ मेले के लिए चोटियों से लाए विशेष ब्रह्मकमल फूल और नेसर की माला तेयार करते हुए भे़ड़पालक

भंफड़ मेले के लिए चोटियों से लाए विशेष ब्रह्मकमल फूल और नेसर की माला तेयार करते हुए भे़ड़पालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article