{"_id":"6810b94fa063ad20610e1f88","slug":"bhagmal-nanta-became-the-chairman-of-the-committee-for-the-third-time-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-134096-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भागमल नंटा तीसरी बार बने समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भागमल नंटा तीसरी बार बने समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
संगठन चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की नई कार्यकारिणी के नए पदाधिकारी
विज्ञापन
चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की नई कार्यकारिणी का गठन
चौपाल (रोहड़ू) । धार्मिक कार्यों से जुड़े प्रमुख सामाजिक संगठन चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इसमें पूर्व आईएएस अधिकारी एवं समाजसेवी चौपाल निवासी भागमल नंटा को फिर से अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। सोलन में हुई बैठक में मुख्य संरक्षक की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में प्रदीप ममगई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा सुनील कमल को महासचिव, शिवेंद्र चंदेल को मुख्य संरक्षक, ई जोगेंद्र चौहान को तकनीकी सलाहकार, चेत राम शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश चौहान को संगठन सचिव, जातिराम चौहान, संतराम चौहान, प्रताप नेगी, सुनील शर्मा और भानू चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, महेंद्र शर्मा को स्थायी लेखा सचिव, सुरेश चौहान, प्रेरणा भारद्वाज, बलवीर शर्मा, जोगेंद्र पुंडीर, प्रेम दिवान को सयुंक्त सचिव और राजेंद्र त्यागी, रत्ती राम शर्मा, भीम सिंह ठाकुर व यशपाल कपूर को प्रेस सचिव का दायित्व दिया गया है। पूर्व अध्यक्ष चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बीएम नंटा ने कहा कि समिति एक गैर राजनीतिक संस्था है, जोकि चूड़धार धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सेवा करती है। समिति की 57 इकाइयां, सोलन, शिमला समेत उत्तराखंड में हैं। बैठक में चूड़धार को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाने पर भी चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन