फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   beer killed goats in rampur

Rampur Bushahar News: छत तोड़ पशुशाला में घुसा भालू, 80 भेड़ों को मौत के घाट उतारा

Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार रात को रामपुर की धारगौरा पंचायत के कोटी गांव की घटना
विज्ञापन

वन विभाग ने भालू को पकड़ने के प्रयास किए शुरू, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की धारगौरा पंचायत के कोटी गांव में भालू छत तोड़कर पशुशाला में घुसा और फिर 80 भेड़ों को मौत के घाट उतारा दिया। घटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे धारागौरा निवासी रामदास नेगी की पशुशाला में हुई।
रामदास नेगी ने वन विभाग और पुलिस को बताया कि भालू ने पशुशाला में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया। करीब 80 भेड़ों को मार दिया है। पुलिस और वन विभाग की सराहन रेंज से टीम मौके पर पहुंची। वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुंदन नेगी ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंच गई है। भेड़ पालक रामदास नेगी को मुआवजा दिया जाएगा। उधर, वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने कहा कि वन विभाग को धारगौरा पंचायत में भालू के हमले में भेड़ों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित पशुपालकों को निर्धारित सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। भालू की पहचान और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मौके पर ट्रैप कैमरा लगाया जा रहा है और एहतियात के तौर पर कैप्चर ट्रैप (पिंजरा) भी लगाया जा रहा है। प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि सुबह जल्दी और शाम के समय बगीचों, खेतों और वन-सीमावर्ती क्षेत्रों में अकेले न जाएं। चलते समय आवाज करते रहें।
विज्ञापन

इनसेट
रात के समय पशुओं को मजबूत बाड़े में रखें
वन विभाग ने अपील की है कि रात के समय पशुओं को मजबूत बाड़े में रखें। यदि भालू रिहायशी क्षेत्र में आ जाए तो उसके पास न जाएं, फोटो खींचने का प्रयास न करें और न ही उसे घेरें। भालू और उसके बच्चों के बीच कभी न आएं। भालू के सामने आने पर भागें नहीं। धीरे-धीरे पीछे हटें और उसे रास्ता दें। भालू दिखने अथवा किसी अन्य घटना की सूचना तुरंत निकटतम वन रक्षक या खंड अधिकारी 98051,99359 को दें। आवश्यकता पड़ने पर निकटतम वन कार्यालय नंबर 93175 72801 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed