फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   beer in villagebeer in village

Rampur Bushahar News: शाहधार में खुलेआम घूम रहे मादा भालू

Sat, 14 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
20 दिन में पांच जानवरों को मादा भालुओं ने बनाया अपना शिकार
विज्ञापन

वन विभाग ने भालू से बचाव के लिए चलाया जागरुकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शाहधार पंचायत के अंतर्गत मझगांव, तलारा, बठारा और देऊ क्षेत्र में इन दिनों मादा भालुओं के सरेआम घूमने से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इन मादा भालुओं ने अभी तक 20 दिन में 5 जानवरों को अपना शिकार बनाया है। विभाग ने क्षेत्र के लोगों को मादा भालुओं से कैसे बचाव करना है, इस पर जागरूक करना शुरू कर दिया है ताकि समय पर लोग सचेत रहें और अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।
इस जागरुकता अभियान को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुंदन नेगी की अध्यक्षता में अन्य वन कर्मियों ने शनिवार को शाहधार पंचायत के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं वन विभाग ने इन मादा भालुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन कुंदन नेगी ने बताया कि इन दिनों मादा भालुओं ने बच्चों को जन्म दिया है इसलिए आजकल भालू अधिक उग्र होने से लोगों के लिए खतरा हो सकता है। इसके अलावा इन दिनों मक्की और जापानी फल को खाने के लिए भी पहुंचते हैं इसलिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन नेगी ने ग्रामीणों को भालू से बचने और इसके लिए अपनाए जाने वाले सुझावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भालू अगर गांव की ओर रुख कर ले तो शोर मचाना चाहिए, पटाखे फोड़कर या फिर ऊंची ध्वनि के जरिये भालू को भगाया जा सकता है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिन स्थानों पर अकसर भालू देखे जा रहे हैं, उन संभावित क्षेत्रों में लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने शिविर में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को अन्य ग्रामीणों से भी साझा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed