{"_id":"6915c49a37b566eee50dc5cf","slug":"bee-keeping-training-to-farmers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-147994-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किसानों को मधुमक्खी पालन के बारे में दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किसानों को मधुमक्खी पालन के बारे में दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन का वैज्ञानिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उद्यान विभाग किन्नौर के उपनिदेशक डॉ. भूपिंद्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन में किसानों के लिए यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जिसमें 25 किसान प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मधुमक्खी पालन के वैज्ञानिक, व्यावहारिक और व्यावसायिक पहलुओं से अवगत करवाना है, ताकि वे अपने खेतों में परागण को बढ़ाकर फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार कर सकें। उपनिदेशक डॉ. भूपिंदर सिंह नेगी ने कहा कि मधुमक्खी पालन न केवल किसानों के लिए अतिरिक्त आय का प्रभावी साधन है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किन्नौर के कंडे में छिछड़ी और थायाम जैसी स्थानीय झाड़ियां हैं, जिनमें अत्यंत औषधीय गुणों से भरपूर नेक्टर (मकरंद) होते हैं, जिससे प्राप्त शहद उच्च गुणवत्ता वाला और औषधीय महत्व से परिपूर्ण होता है।