फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bear that attacked cattle in Devthi captured in a cage

Rampur Bushahar News: देवठी में मवेशियों पर हमले करने वाला भालू पिंजरे में कैद, जांच के बाद जंगल में छोड़ा

Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bear that attacked cattle in Devthi captured in a cage
देवठी में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ भालू। स्रोत : विभाग
बरकल गांव में वन विभाग ने लगाया था पिंजरा, भालू के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर वन मंडल की देवठी पंचायत के रिहायशी क्षेत्रों में मवेशियों पर हमले की घटनाओं के बाद वन विभाग ने एक वयस्क नर भालू को पिंजरे में कैद कर लिया। स्वास्थ्य जांच में स्वस्थ पाए जाने के बाद भालू को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भालू के मवेशियों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही थीं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर के वन मंडल अधिकारी गुरहर्ष सिंह ने बरकल गांव में प्राथमिकता के आधार पर पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा स्थापित कर कई दिनों तक निगरानी की। लगातार प्रयासों के बाद एक वयस्क नर भालू पिंजरे में कैद हो गया। भालू के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की त्वरित बचाव टीम मौके पर पहुंची। उपवन परिक्षेत्र अधिकारी ललित भारती ने अपनी टीम के साथ भालू को सुरक्षित तरीके से बेहोश किया। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण बिष्ट ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में स्वस्थ पाए जाने पर भालू को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। भालू के सफल बचाव और सुरक्षित रिहाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article