फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BDC meeting

मंडियों में आढ़तियों की मनमानी, सेब की प्रति पेटी पर वसूले जा रहे 25 से 30 रुपये

Sat, 24 Sep 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
BDC meeting
ठियोग बीडीसी कार्यालय में बैठक के दौरान बीडीसी सदस्य। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में बीडीसी की बैठक में सड़क, बिजली और पेयजल के मुद्दे खूब गरमाए। बैठक में मंडियों में सेब की प्रति पेटी पर वसूली जा रही राशि पर चिंता जताई गई। इसके अलावा बैठक में अधिकारियों के नदारद रहने पर भी सदस्यों ने रोष जताया।
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष यशोदा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई मुद्दे जोर-शोर से उठे। उन्होंने कहा कि बैठक में कई विभागों के अधिकारी नदारद रहते हैं, उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीडीसी सदस्य एवं भाजपा नेता महेंद्र कालटा ने बताया कि बागवान मंडियों में सेब लेकर जाते हैं, लेकिन आढ़तियों की मनमानी से बागवान परेशान हैं। मंडी में कई चार्ज लगाकर सेब की प्रति पेटी पर आढ़ती 25 से 30 रुपये वसूल रहे हैं, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बागवानों को अपना सेब क्रेट में भरकर बेचना होगा, ताकि भरान के पैसे को बचाया जा सके।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य बलबिंद्र बल्लू ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होती है, लेकिन समाधान नहीं होता। उन्होंने बताया सरकार ने हर घर जल का दावा कर रखा है, लेकिन आज भी उनके वार्ड में कई घर ऐसे हैं, जो पीने के पानी से महरूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य मदन लाल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में विकास के कार्यों में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहती है, लेकिन बैठक में सरकारी विभागों के अधिकारी आना उचित नहीं समझते। दोपहर के भोज को लेकर किए गए सवाल में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं, अगर बैठक के मुद्दों को गंभीरता से लिया जाए तो मसलों को हल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दोपहर भोज की प्रथा आज से नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed