फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Barshil village deprived of a road

Rampur Bushahar News: पगडंडी पर जिंदगी के पांव, सड़क के इंतजार में गांव

Sat, 03 Oct 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Barshil village deprived of a road
चिढ़गांव तहसील के अंतर्गत बरशील गांव को जोड़ने वाला एक मात्र पैदल पुल। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट : दुर्गम बरशील गांव की 220 की आबादी को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए चलना पड़ता है एक घंटा पैदल
विज्ञापन

गांव तक जरूरत का सामान पहुंचाना चुनौती, बीमार और बुजुर्ग लोगों को अधिक परेशानी


संवाद न्यूज एजेंसी

चिड़गांव (रोहड़ू)। चिड़गांव तहसील के दुर्गम बरशील गांव के लिए आज तक सड़क नहीं बन पाई है। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन यहां जिंदगी के पांव आज भी पगडंडी पर ही चल रहे हैं। करीब 220 की आबादी वाले इस गांव के ग्रामीणों को पगडंडी के जरिये गहरी खड्ड पर बने पुल को पार कर करीब एक घंटा पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरी सेवाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने में करीब एक घंटा लग जाता है। ऐसे में बीमार और बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जरूरी सामान गांव तक पहुंचाना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है।सड़क के अभाव में ग्रामीणों को इलाज के लिए मरीजों को पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। विद्यार्थियों और अन्य ग्रामीणों को भी रोजाना आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा से जगी उम्मीद
दो अक्तूबर को रोहड़ू दाैरे के दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। पूर्व प्रधान पागु राम चौहान सहित बाबू राम, जय लाल, बलवंत, मुंशी राम, सागर सैन, चंदरबीर, हरदेव, जयदेव, जोगिंदर, अमृत, रमेश, जगमोहन, विश्व देव और अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि घोषणा से वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article