{"_id":"6669921c34cb1d7c2509cf70","slug":"bajrang-dal-and-vhp-sent-memorandum-to-the-president-through-tehsildar-protesting-against-the-terrorist-attack-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117290-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले पर कड़ी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बजरंग दल और विहिप ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जम्मू-कश्मीर में नौ जून को हिंदू तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमले को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद भड़क उठा है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रर्दशन के बाद बजरंगदल जिला रामपुर और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार रामपुर जयचंद के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में नौ जून को हिंदू तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमले का कड़ा विरोध जताया। विहिप जिला रामपुर के अध्यक्ष सुरेश मेहता और जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिव खोड़ी जाते समय नौ जून को हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 10 निर्दोष हिंदू तीर्थयात्री मारे गए। यह घटना संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली है। इससे पूरा देश आहत है और आक्रोश में है। जम्मू-कश्मीर लंबे समय से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है आतंकवादी अब भी सक्रिय हैं। हिंदुओं को चिह्नित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सबके पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस मौके पर बजरंग दल प्रांत संयोजक अनूप शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, यशपाल, मनीष, अर्पण और कुनाल सहित अन्य मौजूद रहे।