{"_id":"6a037c29e6cfd68dcd0e1ff9","slug":"baddi-police-conducted-flag-march-in-nalagarh-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1044-169244-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बद्दी पुलिस ने नालागढ़ में किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बद्दी पुलिस ने नालागढ़ में किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
नालागढ नगर परिषद क्षेत्र में बद्दी पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकालते हुए –स्रोत- पुलिस
चुनाव के मद्देनजर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए प्रेरित किए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 को देखते हुए बद्दी पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इसका उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना था।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बद्दी पुलिस का उद्देश्य जनता में विश्वास बनाए रखना, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।