फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness program organized on World Biodiversity Day in Kumarsain

Rampur Bushahar News: छात्रों ने प्रकृति संरक्षण, वन्य जीव सुरक्षा, स्वच्छ पर्यावरण और जल संरक्षण का दिया संदेश

Fri, 22 May 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Awareness program organized on World Biodiversity Day in Kumarsain
कुमारसैन में जैव विविधता पर आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद प्रतिनिधि। संवाद
कुमारसैन में विश्व जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विश्व जैव विविधता दिवस पर कुमारसैन में वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने प्रकृति संरक्षण, वन्य जीव सुरक्षा, स्वच्छ पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से यह संदेश दिया कि पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुकेश शर्मा, अरुण कुमार और अजय कुमार मौजूद रहे। कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण पूरी मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जंगलों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण जैव विविधता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यदि समय रहते इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वन संपदा के महत्व और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article