फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness program organized on Anti-Terrorism Day at Sarvepalli College

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा : सीमा

Thu, 21 May 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सर्वपल्ली कॉलेज में आतंकवाद विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) में आतंकवाद विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज, शिक्षक और प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि आतंकवाद केवल किसी एक देश या समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को आर्टिकल 370 फिल्म से संबंधित जागरूकता वीडियो और विशेष प्रस्तुतियां दिखाई गईं। प्रशिक्षुओं ने बड़े ध्यान के साथ इन प्रस्तुतियों को देखा। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बताया कि आतंकवाद समाज में भय, हिंसा एवं अशांति फैलाने का कार्य करता है, जिससे देश की प्रगति एवं विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा माध्यम है, जिससे समाज में जागरूकता लाई जा सकती है। युवाओं को सही दिशा प्रदान की जा सकती है। प्रशिक्षुओं को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलाए जाने वाले भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की सलाह भी दी गई। प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं ने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। सभी प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने, शांति, सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने की शपथ भी ली। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाकर शिक्षा, अनुशासन और देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article