Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness on AIDS was created in Kotkhai College

Rampur Bushahar News: एड्स जागरूकता पर नाटक किया प्रस्तुत

Mon, 01 Dec 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Awareness on AIDS was created in Kotkhai College
विश्व एडस दिवस पर तैयार की पैटिंग दिखाते डीएवी कालेज कोटखाई के छात्र। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एड्स जागरूकता विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में स्नेहा, पायल और सानया की टीम ने प्रथम स्थान, सेजल और सागरिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्नेहा और सोनू प्रथम, ईशान चैन्था द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नई दिशा केंद्र कोटखाई की काउंसलर डॉ. लाक्षी नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. निशा मंतान ने मुख्य अतिथि को बैज और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने स्वागत किया। डॉ. लाक्षी नेगी ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहने और समाज में फैल रही भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया। एनएसएस इकाई के अध्यक्ष वासु ने रेड रिबन क्लब की ओर सीमा कॉलेज में आयोजित सेमिनार में शामिल होने के अपने अनुभव छात्रों के साथ साझा किए। सहायक आचार्य राज भद्र चौहान ने मुख्य अतिथि सहित सभी प्रतिभागियों व उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पायल राजटा ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय से कोटखाई बाजार तक एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed