Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness camps organized to connect rural youth with skill training and employment opportunities

Rampur Bushahar News: युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के प्रति किया जागरूक

Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

. छौहारा में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत हुआ कैंप, युवाओं को दी योजनाओं की जानकारी
. निर्भया सीएलएफ की वार्षिक आम सभा में 300 महिलाओं ने लिया भाग, आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू/चिड़गांव। विकास खंड छौहारा में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं मोबिलाइजेशन कैंप लगाया गया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी छौहारा विकास वर्मा ने की। शिविर में युवाओं को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पंचायतों के प्रधानों , प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारियों और ब्लॉक स्टाफ ने भाग लिया। इस दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर सचिन शर्मा ने युवाओं को योजना के उद्देश्य, पात्रता, प्रशिक्षण प्रक्रिया और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवारों के पात्र युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इनमें सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल रिपेयरिंग, डेयरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे स्वरोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल हैं। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर कुशाल सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। इसी अवसर पर निर्भया क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की वार्षिक आम सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में फेडरेशन की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में महिला सशक्तीकरण, आजीविका संवर्धन, बैंक ऋण सुविधाओं, कौशल विकास, नशा मुक्ति अभियान और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed