फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness camp in Chholtu school, made aware against drugs

Rampur Bushahar News: चित्रकला में जमूना और लेखन प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने मारी बाजी

Thu, 26 Sep 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Awareness camp in Chholtu school, made aware against drugs
थाना टापरी तेन सिंह ठाकुर राजकीय उच्च विद्यालय छोल्टू में नशा निवारण पर छात्र औरछात्राओं को जा
छोल्टू स्कूल में पढ़ाया नशामुक्ति का पाठ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। राजकीय उच्च विद्यालय छोल्टू में पुलिस कर्मचारियों ने छात्रों को नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया। पुलिस थाना टापरी के सौजन्य से राजकीय उच्च विद्यालय छोल्टू में वीरवार को नशा निवारण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी टापरी तेन सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को नशा निवारण को लेकर जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जमूना, आरुष द्वितीय और नीतू ने तृतीय स्थान हासिल किया। लेखन प्रतियोगिता में दिव्यांशी नेगी पहले, ब्यूटी कुमारी दूसरे और साक्षी राणा तीसरे स्थान पर रहीं। इन सभी विद्यार्थियों को थाना प्रभारी तेन सिंह ठाकुर ने प्रमाणपत्र और मेडल से सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और नशा करके अपराधों को किस तरह अंजाम दिया जाता है, के बारे में समझाया। इस दौरान बच्चों से संबंधित अपराधों, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री हेल्पलाइन के बारे में समझाया गया। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका सलोचना, सुरक्षा इकाई प्रभारी टापरी रामकृष्ण नेगी, महिला आरक्षी नेहा, प्रेम कुमारी, आरक्षी गौरव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed