फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   auto

रामपुर में बुकिंग पर मिलेगा ऑटो, पांच किमी तक चुकाने होंगे 50 रुपये

Tue, 02 Jun 2020 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में ऑटो यूनियन और प्रशासन के बीच किराये को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसका सीधा असर अब लोगों की जेब पर पड़ेगा। रामपुर में करीब सवा दो माह से ऑटो टैक्सी की सेवाएं बंद पड़ी हैं। लोगों में अब आस थी कि जल्द रामपुर में बस सेवाओं के साथ ऑटो सेवा भी शुरू होगी और आम लोगों सहित सरकारी कर्मचारियों और निजी कंपनी में काम करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। लेकिन, अब ऑटो किराये को लेकर प्रशासन के साथ सहमति न बन पाने से इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऑटो किराया निर्धारित न होने से यूनियन ने रामपुर के आसपास पांच किलोमीटर दूर तक बुकिंग पर ही सवारियों को ले जाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से तय है कि आम आदमी को कोरोना संकट के बीच इस महंगाई के दौर में सफर करना आसान नहीं होगा। उन्हें पांच किलोमीटर सफर के लिए ऑटो को बुक करना होगा। लॉकडाउन से पहले रामपुर के आसपास खनेरी और नोगली कि लिए प्रत्येक सवारी दस रुपये लिए जाते थे लेकिन लॉकडाउन के चलते अब लोगों को हर दिन सुबह कार्यालय जाते समय और वापसी 100 रुपये खर्च कर प्रतिदिन ऑटो बुक कर आवाजाही करनी होगी। इससे एक दिहाड़ीदार पर इसका क्या असर पड़ेगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कैसे चुकाएंगे हर दिन 50 रुपये किराया
जन कल्याण मंच 15/20 के महासचिव मस्त राम कपाटिया, दिनेश, राकेश, तिलक राज, अशोक नेगी, यशपाल और अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रामपुर से खनेरी अस्पताल और अन्य स्थानों पर बस सेवाएं शुरू कर दी जाएं, जिससे लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हर दिन कार्यालय और बाजार जाने के लिए एक तरफ का 50 रुपये किराया देना मुश्किल है। अगर कोई कर्मचारी दफ्तर आने-जाने के लिए ऑटो बुक करता है तो उसे सौ रुपये चुकाने होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऑटो का उचित किराया निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस रुपये में नहीं ले जा सकते सवारी : देवी सिंह
ऑटो यूनियन रामपुर के प्रधान देवी सिंह बुशैहरी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते ऑटो में दो सवारी ले जाने की अनुमति है। इसके लिए खनेरी और नोगली सहित अन्य पांच किलोमीटर की दूरी तक प्रत्येक सवारी से 10 रुपये किराया लेना उनके लिए नुकसान है। इसलिए प्रशासन से प्रत्येक सवारी 20 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि रामपुर में 50 से लेकर 60 रुपये तक बुकिंग पर ही सवारियां ले जाएंगे। अगर ऑटो में दो सवारियां हैं तो दोनों आपस में 25-25 रुपये दे सकते हैं।

प्रशासन ने नहीं बढ़ाया किराया, बस सेवा करेंगे शुरू
रामपुर के एसडीएम नरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से ऑटो के बुकिंग रेट को लेकर कोई आदेश नहीं हैं। इसका किराया पहले की तरह दस रुपये प्रति सवारी रहेगा। लोगों की सुविधा को देखते हुए बसें चलाने पर विचार किया जाएगा।
रामपुर में ऑटो के नए बुकिंग रेट
रामपुर से खोमड़ी मंदिर- 30 रुपये
रामपुर से डकोलढ़ - 45 रुपये
रामपुर से हेलीपैड-75 रुपये
रामपुर से से शिंगला -90 रुपये
रामपुर से बस स्टैंड-50 रुपये
रामपुर से रचोली 50 रुपये
रामपुर से नोगली-60 रुपये
रामपुर से खनेरी अस्पताल-50 रुपये
रामपुर से रोपडू-90 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed