फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   auto

ऑटो यूनियन ने सरकार से लगाई आर्थिक सहायता की गुहार

Mon, 04 May 2020 06:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय महामारी घोषित किए गए कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन से ऑटो ऑपरेटर और चालकों के समक्ष आर्थिक तंगी का संकट खड़ा हो गया है। डेढ़ माह में रामपुर शहर में ऑटो सेवा ठप पड़ी है। ऐसे में ऑटो पर आश्रित लोगों का जीवन यापन भी मुश्किल हो गया है। ऑटो ऑपरेटर यूनियन ने सोमवार को एसडीएम रामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष बैठक अध्यक्ष देवी सिंह बुशैहरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें दीर्घ अवधि से वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलने के परिणामस्वरूप बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के समस्त ऑटो ऑपरेटर एवं ऑटो चालक अपने कार्य से बेकार बैठे होने की वजह से आर्थिक क्षति को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष देवी सिंह ने बताया कि संक्रमण फैलने के शुरुआती दौर से ही उनका कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। ऐसी तंगहाली में हम अपने परिवार का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही हम लोग सरकार के टैक्स, लोन और मकान का किराये आदि की अदायगी करने में भी बिल्कुल असमर्थ हो चुके हैं। हमारी आय का केवल मात्र साधन ऑटो के संचालन पर ही निर्भर है। बीते डेढ़ माह से ऑटोरिक्शा एक ही स्थान पर खड़े हैं। महामारी से निजात मिलने के अभी आसार नजर नहीं आ रहे। इसके बाद यूनियन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन ने ऑटो चालकों को हुई की आर्थिक क्षति की भरपाई हेतु न्यूनतम मजदूरी के अंतर्गत 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद देने, बैंक लोन की एमआई बिना शर्त बिना ब्याज एक वर्ष आगे करने और एक वर्ष के समस्त टैक्स एवं इंश्योरेंस माफ करने, महामारी के चलते ऑटो ऑपरेटरों को ऑटो चालकों का 20,000,00 रुपये का बीमा करवाने सहित ऑटो चालकों के लिए विशेष नीति बनाने की मांग की है। इस मौके पर यूनियन के महासचिव मस्तराम कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed