फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Atal Bihari Institute of Mountaineering and Allied Sports Manali, Sutlej River, River Rafting, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: सतलुज की लहरों में अब राफ्टिंग का लुत्फ लेंगे पर्यटक

Wed, 03 Jul 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Institute of Mountaineering and Allied Sports Manali, Sutlej River, River Rafting, Rampur Bushahr
जगातखाना के नजदीक सतलुज नदी में भी रिवर राफ्टिंग को लेकर मौके का निरीक्षण करते निर्देशक अ​​​भ
युवाओं को खुलेंगे रोजगार के द्वार, आपदा के वक्त भी मिलेगी मदद, जगातखाना से गढ़ेज पंचायत तक किया राफ्टिंग का खाका तैयार, अब अक्तूबर माह में नदी के जलस्तर की होगी जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जगातखाना (रामपुर बुशहर)। सतलुज नदी की उफनती लहरों पर अब पर्यटक राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। इससे जहां साहसिक खेलों के प्रेमी आकर्षित होंगे, वहीं क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। यही नहीं किसी भी प्रकार की आपदा के वक्त सतलुज नदी में सर्च ऑपरेशन चलाना भी काफी आसान होगा। बुधवार को अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के निदेशक, जिला परिषद अध्यक्ष और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सतलुज नदी में राफ्टिंग की संभावनाओं को लेकर निरीक्षण किया।इस दौरान सतलुज नदी में लूहरी से बैहना और जगातखाना के मध्य रिवर राफ्टिंग की संभावनाएं तलाशी गईं। अब अक्तूबर में फिर सतलुज नदी के जलस्तर की जांच के बाद राफ्टिंग शुरू करने को हरी झंडी मिल पाएगी।
विज्ञापन


रामपुर शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत से लेकर गढ़ेज पंचायत तक राफ्टिंग शुरू करने की मांग वर्षों से उठ रही है। अब जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सतलुज नदी में राफ्टिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे जहां क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं युवाओं में साहसिक खेलों की ओर रुझान बढ़ेगा। सतलुज नदी में आए दिन लोगों के डूबने के मामले सामने आते रहते हैं। पूर्व में सतलुज नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए मंडी या फिर कुल्लू से गोताखोर मंगाए जाते हैं। ऐसे में यदि सतलुज नदी में राफ्टिंग शुरू होती है, तो नदी में डूबने वाले लोगों को बचाने के लिए भी त्वरित मदद मिल पाएगी। इसी को देखते हुए अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने बुधवार को जगातखाना पहुंचकर सतलुज नदी का जायजा लिया। इस दौरान निर्णय लिया कि जगातखाना से लेकर गढ़ेज पंचायत तक सतलुज नदी में राफ्टिंग की संभावनाएं हैं। निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि सतलुज नदी में राफ्टिंग शुरू की जा सकती है। अब अक्तूबर माह में फिर से सतलुज नदी के जलस्तर को मापा जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बताया कि सतलुज नदी के राफ्टिंग शुरू होने से जहां साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं युवाओं को रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतलुज नदी में राफ्टिंग का निरीक्षण सफल रहा

पंचायत प्रधान जगातखाना सतीश ठाकुर ने कहा कि सतलुज नदी में राफ्टिंग का निरीक्षण सफल रहा। पंचायत वर्षों से राफ्टिंग शुरू करने की मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में फिर से सतलुज नदी के जलस्तर मापने के बाद राफ्टिंग शुरू हो पाएगी। इस दौरान अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी और जगातखाना पंचायत के प्रधान सतीश शाह, प्रधान बखन मिथलेश कुमार और गडेज पंचायत प्रधान, दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा और बैहना पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर सहित अन्य कई अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed