बड़ाच स्कूल में किशोर स्वास्थ्य और भलाई दिवस पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ाच में बुधवार को किशोर स्वास्थ्य और भलाई दिवस मनाया गया। आरबीएसके की टीम ने स्कूल के विद्यार्थियों के वजन, ऊंचाई और हीमोग्लोबिन की जांच की। इस दौरान स्कूल में प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सूरज व रितल प्रथम, वंशिका व अंजली द्वितीय और सुजल व प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में अश्विन राज पहले, आरुषि दूसरे और नैनसिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, गैर संचारी रोगों, टीबी, और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।