फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ashok Singhal remembered in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में अशोक सिंघल को किया याद

Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ashok Singhal remembered in Rampur
ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर रामपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी और अन्य। संवाद
विश्व हिंदू परिषद ने शुरू किया जन्मशती वर्ष
विज्ञापन

. सामाजिक समरसता और सद्भाव बढ़ाने के लिए होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद ने रामपुर के ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में अशोक सिंघल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मंदिर न्यास और विहिप कार्यकर्ताओं ने अशोक सिंघल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर न्यास के अध्यक्ष अश्वनी सोनी और महामंत्री विनय शर्मा ने कहा कि 27 सितंबर 2026 से आगामी एक वर्ष को अशोक सिंघल के जन्मशती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में सामाजिक समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर और धर्मशाला के सभी कमरों में अशोक सिंघल के चित्र लगाए गए। विहिप जिला रामपुर की ओर से आगामी एक वर्ष के दौरान विभिन्न प्रखंडों में भी जन्मशती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रामपुर नगर में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस अवसर पर अशोक सिंघल के जीवन, सामाजिक कार्यों और हिंदू समाज के लिए उनके योगदान के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जन्मशती वर्ष के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article