फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Army Recruitment Rally at Prithi Military Station, Averi Patti

Rampur Bushahar News: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी पट्टी में सेना भर्ती रैली 20 से 25 मार्च तक

Wed, 07 Oct 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment Rally at Prithi Military Station, Averi Patti
पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी पट्टी में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के अधिकारियों से च
भर्ती की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने ली बैठक
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी पट्टी में 20 से 25 मार्च 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने सेना के अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भर्ती रैली के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उपायुक्त ने सेना अधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि भर्ती स्थल पर आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि उन्हें भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भर्ती स्थल पर बिजली और पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। उन्होंने उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर को उपमंडल स्तर पर संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान कोई भी व्यक्ति युवाओं को गुमराह न कर सके, इसके लिए प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहेंगी। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या भ्रामक जानकारी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाती है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और पूरी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती के लिए अवेरी पट्टी आने वाले युवाओं के ठहरने के लिए उचित दरों पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को ठहरने, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और भर्ती रैली से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed