फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   army person rajender funeral with honour

Rampur Bushahar News: नेरवा में सैन्य सम्मान राजेंद्र को दी अंतिम विदाई

Sat, 26 Nov 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
army person rajender funeral with honour
सैन्य सम्मान के साथ राजेंद्र को अंतिम विदाई देते हुए सैना के जवान - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा (रोहडू़)। कार हादसे में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए शिल्ला क्षेत्र के मिंडा गांव के नायक राजेंद्र शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई राकेश ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र की तैनाती बारामूला में नायक के पद पर 22 जैक राइफल्स में थी, लेकिन इस समय वह प्रतिनियुक्ति पर राजस्थान राइफल्स में जबलपुर में सेवाएं दे रहे थे। सेना के आदेश पर राजेंद्र दस्तावेज तैयार करवाने के लिए 27 अक्तूबर को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए कुलभूषण के गांव जाने के लिए शिमला पहुंचे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह शिमला से अपनी कार से घर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार चौपाल से करीब नौ किलोमीटर आगे खगना के नजदीक शिटना में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिस समय यह हादसा हुआ वे ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सेना मुख्यालय चंडी मंदिर से उनके गांव पहुंची सेना की टुकड़ी ने उन्हें सलामी देकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। चौपाल के पूर्व विधायक डॉ. सुभाष चंद मंगलेट और कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा ने राजेंद्र की शहादत पर गहरा शोक प्रकट व्यक्त किया है। राजेंद्र अपने पीछे पिता श्याम सिंह, माता शांता देवी, भाई प्रदीप, राकेश और बहन ममता को छोड़ गए हैं। राजेंद्र की शहादत से पूरे शिल्ला क्षेत्र सहित तहसील नेरवा में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed