{"_id":"5d333d5a8ebc3e6cb8324c91","slug":"apple-sale-rampur-hp-news-sml3011022161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन से पहले अधिकारी मौके पर पहुंच कर लेगें खराब सडकों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन से पहले अधिकारी मौके पर पहुंच कर लेगें खराब सडकों का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब सीजन में बिजली के अघोषित कट करें बंद
हाटकोटी में बैठक के दौरान मुख्य सचेतक ने दिए निर्देश
कहा- खराब सड़कों का स्वयं जायजा लें लोनिवि अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। मुख्य सचेतक एवं विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि सेब सीजन शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारी स्वयं खराब सड़कों का मौके पर जाकर जायजा लेंगे। जहां पर मरम्मत की जरूरत होगी, वहां सेब सीजन शुरू होने से पहले तुरंत काम करवाया जाएगा। बरसात में बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में आने वाली किसी प्रकार की भी परेशानी के लिए विभागों के अधिकारी ही जिम्मेवार होंगे।
बरागटा हाटकोटी में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेब सीजन के दौरान अघोषित कट तुरंत बंद किए जाए। बिजली की लाइनों व कंट्रोल स्टेशन की जरूरी मरम्मत का कार्य इसी सप्ताह पूरा किया जाए। अधिकारी बिना किसी दबाव के जनता की समस्याओं को निपटाने का कार्य पूरा करें। यदि कोई अधिकारी पर किसी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास करे तो उनकी सीधी बात उनसे करे। अधिकारियों को यदि किसी कार्य को पूरा करने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही तो भी सीधा संपर्क करे। इस दौरान नरेंद्र बरागटा ने कुछ कर्मचारियों को कार्यालय में राजनीति करने से बाज आने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के दौरान वे लगातार पंचायत प्रतिनिधियों, बागवानों व आम जनता के संपर्क में रहेंगे। यदि किसी अधिकारी की ओर से कोताही बरती गई तो वह जवाबदेही के लिए तैयार रहे।
उन्होंने कहा कि सेब सीजन से पहले ठियोग-हाटकोटी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। निहारी में खराब सड़क को सेब सीजन से पहले वाहनों की आवाजाही के लिए ठीक किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को बरागटा ने कोटखाई में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा, तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।