फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple orchads distroy in bamta chopal due to flood

भारी बारिश से बमटा में सेब के बगीचे तबाह

Tue, 26 Jul 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
apple orchads distroy in bamta chopal due to flood
चौपाल के बमटा में बारिश के बाद हुआ नुकसान व कलवट बंद होने पर बदला पानी - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत बमटा में भारी बारिश से नाले में बाढ़ आ गई। इस वजह से बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मकानों और टैंकों और आने-जाने वाला रास्ते भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चौपाल-लानीबमटा मार्ग पर नालियों की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर नालों का पानी बह रहा है और जो कलवर्ट बनाए गए हैं, उसमें से किसी में भी पानी नहीं जा रहा है। यहां तक कलवर्ट के आगे कोई पैरापिट भी नहीं लगाए गए हैं। इस वजह से नाले में बाढ़ आने के बाद सड़क का पानी और मलबा लोगों के बगीचों में घुस गया, जिससे की सेब के सैकड़ों पौधे दब गए हैं। इससे लाखों की सेब की फसल बरबाद हो गई है। इस अलावा बमटा निवासी सुनील डोगरा का सेप्टिक टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय निवासी रविंद्र डोगरा, सुरेंद्र, कौशल्या देवी, मोहन डोगरा, राम सरन, मोहन लाल और सुनील कुमार के सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए सड़क में नालियां, दीवारें और कलवर्ट बनाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सेब के बगीचों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चौपाल राकेश ठाकुर ने बताया कि भारी बारिश से बंद हुए कलवर्ट और नालियों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed