फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple grading unit inaugurated in Kalpa

Rampur Bushahar News: कल्पा में सेब ग्रेडिंग यूनिट का शुभारंभ

Thu, 09 Oct 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागवानों की आजीविका सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांंगपिओ (किन्नौर)। कल्पा में सेब ग्रेडिंग यूनिट का वीरवार को शुभारंभ हो गया। आजीविका विविधीकरण एवं मूल्य शृंखला संवर्धन के माध्यम से जनजातीय समुदायों का सशक्तीकरण परियोजना के अंतर्गत एप्रोप्रियेट टेक्नोलॉजी इंडिया (एटीआई) ने यूनिट का उद्घाटन किया। यह यूनिट स्थानीय सेब उत्पादक बागवानों को सहयोग प्रदान करने के लिए किन्नर कैलाश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से स्थापित की गई है। एटीआई के कार्यकारी निदेशक संजय बिष्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में एटीआई के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक यशवंत रावत उपस्थित रहे। संजय बिष्ट ने कहा कि यह मशीनरी बागवानों के लिए मूल्य संवर्द्धन और उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एटीआई अक्तूबर, 2024 से किन्नौर जिले में एचडीएफसी परिवर्तन परियोजना का कार्यान्वयन कर रही है। इसके तहत कल्पा खंड के 11 गांवों में सतत् एवं जलवायु अनुकूल आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रमुख गतिविधियों में मधुमक्खी पालन, ऑफ सीजन सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, परंपरागत किन्नौरी हथकरघा प्रोत्साहन, कृषि उपकरण बैंक की स्थापना, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट स्थापना जैसी पहलें शामिल हैं। इन पहलों के माध्यम से एटीआई का उद्देश्य स्थानीय जनजातीय समुदायों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाना, उनकी आर्थिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed