फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple fraud orchardist

नारकंडा में एनएच-पांच तीन घंटे चक्का जाम

Wed, 16 Oct 2019 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
apple fraud orchardist
नारकंडा में बागवानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में बागवानों के सेब का भुगतान न करने, गैर कानूनी तरीके से वसूली करने और एपीएमसी की लचर प्रणाली को लेकर किसान सभा की अगुवाई में बुधवार को नेशनल हाईवे-5 पर तीन घंटे चक्का जाम किया। बागवानों ने बकाया भुगतान और गैर कानूनी रूप से की गई काट को तुरंत लौटाने की प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन

सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा और जिला सचिव देवकी नंद ने कहा कि कई वर्षों से प्रदेश की विभिन्न मंडियों में आढ़तियों और अन्य कारोबारियों की ओर से किसान-बागवानों के उत्पाद खरीदने के पश्चात भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। कई आढ़तियों ने तो वर्षों से बागवानों से खरीदे सेब का करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं किया है। वहीं एपीएमसी ऐसे आढ़तियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। आज भी बड़ी संख्या में आढ़ती बिना लाइसेंस के गैर कानूनी तौर पर कारोबार कर रहे हैं, परंतु एपीएमसी और प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार और एपीएमसी की नाकामी के कारण इस वर्ष भी सैकड़ों आढ़ती ऐसे हैं, जो बिना लाइसेंस के ही कारोबार कर रहे हैं। आज नारकंडा व अन्य स्थानों से कई आढ़ती अपनी दुकानें बंद कर बागवानों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए हैं। बागवानों द्वारा समय-समय पर शिकायत करने के बावजूद भी दोषी आढ़तियों और कारोबारियो के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्हें इस प्रकार की लूट की खुली छूट दी है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में आढ़ती, एपीएमसी और सरकार का गठजोड़ ही मंडियों में किसान-बागवानों की इस लूट के लिए उत्तरदायी है। किसान सभा ने मांग की है कि बागवानों का बकाया भुगतान तुरंत करवाए और दोषी आढ़तियों व कारोबारियों के विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाए। इस मौके पर जगदीश, प्रेम, दिनेश, ओपी भारती, दयाल सिंह, इंद्र सिंह, राकेश वर्मा, राजेंद्र चौहान, संदीप वर्मा, केशव राम, हेमराज, राजीव और गीता राम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

नारकंडा में बागवानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा धरना प्रदर्शन करते हुए।

नारकंडा में बागवानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा धरना प्रदर्शन करते हुए।- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed