फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aparajita,aprajita 100 million smiles,aprajita bhavanagar

कठिन परिश्रम से हर क्षेत्र में मिलेगी प्रथम श्रेणी

Sat, 23 Nov 2019 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। एचएएस टॉपर रहे एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने कहा कि छात्राएं जीवन में आगे बढ़ने के लिए इतना कठिन परिश्रम करें कि हर क्षेत्र में प्रथम श्रेणी में खड़ी हो सकें। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। एसडीएम जिला परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी मुकाबले में सफल होने के लिए सर्वप्रथम एक माहौल तैयार करना पड़ता है, जिससे मुकाबले में भाग लेने में हिचक ना हो। इसी तरह नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए हरेक व्यक्ति को कठिन प्रयास करने होंगे। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को एचएएस और आईएएस परीक्षा में सफलता पाने के मंत्र बताए। वहीं पुलिस आरक्षी अनिल कुमार ने छात्राओं का घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने गुड़िया हेल्पलाइन 1515, पुलिस सहायता आपातकालीन 112 नंबर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से कहा कि खुद को असुरक्षित महसूस न करें। पुलिस सदैव मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर 106 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को बनाए रखने के लिए शपथ भी ली। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य शशिबाला, शिक्षक बीएन शर्मा, नीलम नेगी, मीना नेगी, शेर सिंह, सुरजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. आठवीं कक्षा की सुषमा ने कहा कि देश में नशाबंदी कानून लागू होना चाहिए, जिससे नशे को जड़ से समाप्त किया जा सके।
2. आठवीं कक्षा की प्रियंका ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी बोझ बनता है। नशे में फंसा व्यक्ति भी देश विकास में बाधा बनता है।

3. दसवीं कक्षा की सोनम नेगी ने कहा कि नशे को हाथ मत लगाना, यह डस लेता है।
4.11वीं कक्षा की रीतिका ने कहा कि कई लोग नशा अपने दोस्तों को खुश करने के लिए करते हैं, जो अपने साथ अन्यों को भी नशे की गिरफ्त में फंसाते हैं।
5. 12 कक्षा की सोनिका ने कहा कि नशा एक ऐसा जहर है जो मनुष्य को अंदर ही अंदर खोखला करता है।
6. 11वीं कक्षा की रानी ने कहा कि नशे की लत जिसे लगी वो है बहुत अत्याचारी।
अपराजिता कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सात छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें रेणु ने पहला और कविता ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में छह छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर सोनिका और रीतिका दूसरे स्थान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed