{"_id":"6b004539760384a4fd02dcae","slug":"annual-function-organized-at-kotighat-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-175379-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां
विज्ञापन
कोटीघाट स्कूल में वार्षिक समारोह में मौजूद विद्यार्थी और अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
कोटीघाट स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटीघाट में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कोटीघाट पंचायत की प्रधान चूड़ा देवी (चारु) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य वेद वर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश बाली, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ, एसएमसी अध्यक्ष दिलीप शर्मा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि चूड़ा देवी ने विद्यालय प्रबंधन को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। वहीं बीडीसी सदस्य वेद वर्मा ने भी विद्यालय के लिए 2100 रुपये भेंट किए। जनप्रतिनिधियों के इस सहयोग की उपस्थित लोगों ने सराहना की। समारोह में क्षेत्र के लोगों, अभिभावकों, महिला मंडलों की सदस्यों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य जगदीश बाली ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।