फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual function organized at DPS School, Jhakri

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने पंजाबी, राजस्थानी और हिमाचली गीतों पर नृत्य पेश कर बटोरी वाहवाही

Wed, 10 Jun 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Annual function organized at DPS School, Jhakri
डीपीएस स्कूल झाकड़ी के वार्षिक समारोह में मौजूद मुख्यातिथि, शिक्षक और विद्यार्थी। संवाद
डीपीएस स्कूल झाकड़ी में वार्षिक समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) झाकड़ी में बुधवार को प्रथम चरण वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, स्वागत नृत्य, नाटी- हिमाचली नृत्य, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, महाराष्ट्रीयन नृत्य, नेपाली नृत्य, अरेबियन नृत्य, कोरियन नृत्य, फिलीपाइन नृत्य और ग्लोबल हार्मनी की प्रस्तुति पेश की। विद्यार्थियों ने पंजाबी, राजस्थानी और हिमाचली गीतों पर नृत्य पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन बोर्ड अध्यक्ष आईएएस रवि वीर गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने ग्लोबल हार्मनी शांति थीम पर प्रस्तुति पेश कर महत्वपूर्ण संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन में विद्यालय की उपलब्धियों, नई शिक्षा प्रणाली और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड, विज्ञान, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, पदक और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल के उप-प्रधानाचार्य, वरिष्ठ अध्यापक ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष आईएएस अधिकारी वृंदा स्वरूप शिक्षाविद, स्कूल प्रबंधन बोर्ड सदस्य एचके पालीवाल और परियोजना प्रमुख राजीव कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article