Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anniversary at DAV Saraswati Nagar

Rampur Bushahar News: मेधावी और पूर्व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Thu, 05 Nov 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anniversary at DAV Saraswati Nagar
डीएवी सरस्वती नगर के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
डीएवी सरस्वती नगर में वार्षिकोत्सव ‘नवरंग’ की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सुनीता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर में वार्षिकोत्सव ‘नवरंग’ धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश डॉ. सुनीता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांधा। समारोह में सवड़ा-कुड्डू परियोजना के प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने दुर्गा स्तुति, एरोबिक्स, म्यूजिकल मैशअप, एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित फ्यूजन नृत्य, योग नृत्य और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी से जमा दो तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जमा एक और जमा दो के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि रही कि कक्षा चौथी के छात्र रुद्र प्रताप गांगटा को अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। वहीं, आठवीं कक्षा के यशांश शर्मा को बाल विज्ञान कांग्रेस में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मान मिला। विभिन्न खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, प्रशासन, रक्षा सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले सहायक प्रोफेसर शैलजा नागटा, प्रीति पांटा, दीक्षा सुनांटा, डॉ. विनय कुमार, शिखिन सोनी, ज्योति किरण, दिव्यानी चौहान, राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी रिजिका औक्टा, सहायक जिला न्यायवादी रितिका तेजटा, भावना ठाकुर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट करणवीर सिंह ठाकुर और मेजर भरत हंसरेटा शामिल रहे। वार्षिकोत्सव ‘नवरंग’ में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों के साथ पूर्व विद्यार्थियों की सफलता को भी प्रदर्शित किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों को शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed