{"_id":"61db0c23b88af20b67798fd9","slug":"animal-husbendary-employee-protest-against-department-pay-discrepency-rampur-hp-news-sml3962028185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पालन कर्मियों ने वेतन विसंगति पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पालन कर्मियों ने वेतन विसंगति पर जताया रोष
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पशु पालन विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश के छठे वेतन आयोग की अधिसूचना के आधार पर जारी पे स्केल की वेतन विसंगति को लेकर रोष जताया है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को 15 प्रशितत वाले तीसरे ऑप्शन देने की मांग उठाई है।
पशु पालन विभाग कर्मचारी संघ रामपुर की बैठक रविवार को रामपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बिहारी लाल चौहान ने की। संघ ने प्रदेश के वेतन आयोग की अधिसूचना के आधार पर पशुपालन कर्मचारियों के पे स्केल में हुई वेतन विसंगति पर रोष जताया।
अध्यक्ष बिहारी लाल ने कहा कि जब हिमाचल पे कमीशन के मामले में पंजाब को फॉलो करता है, तो पंजाब की तर्ज पर 15 प्रतिशत वाला तीसरा ऑप्शन क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि प्रदेश में भी 15 प्रतिशत वाला तीसरा ऑप्शन दिया जाए। प्रदेश सरकार और वित्त विभाग को पंजाब वेतन आयोग या पंजाब सरकार के वेतन के आधार पर ही पशु पालन कर्मचारियों के पे स्केल हिमाचल में निर्धारित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार और पशु पालन विभाग की इन विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता है, तब तक कर्मचारी नए वेतनमान के लिए अपनी ऑप्शन विभाग को प्रदान नहीं करेंगे। इस मौके पर बलजीत कायथ, प्रताप वर्मा, योगेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, संजीव चौहान, इंद्रमोहन चौहान, सुलोचना डोगरा, विजय लक्ष्मी, संगीता वर्मा और मनोज कायथ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।